जाट भवन, लोहागढ़

अद्भुत …….अद्वितीय …….नतमस्तक ! …..जी हां मैं बात कर रहा हूं आदरणीय डॉक्टर नरेंद्र सिंह की पिदावली वाले …आप गौरवशाली परिवार में जन्मे बचपन से ही होन हार रहे हैं ।भरतपुर और बाद में यहां से निकलकर आपने बहुत नाम और धन कमाया, कई इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के मालिक डॉक्टर नरेंद्र सिंह जी अपनी मातृभूमि को कभी नहीं भूले जब उन्होंने सुना की भरतपुर में जाट समाज द्वारा एक भव्य भवन बनाया जा रहा है तो उन्होंने स्वयं पहल करके समिति के सदस्यों से मुलाकात की और भवन अवलोकन के लिए गए और आज होटल रीजेंटा आगरा रोड भरतपुर पर समिति को बुलाकर अब तक की सर्वाधिक दान राशि 5000000 (पचास लाख) रुपए देने की घोषणा की!

आदरणीय बड़े भाई नरेंद्र जी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल और महाराजा जवाहर सिंह की परम पूजनीय धरा पर यह जाट भवन उन महापुरुषों की ख्याति के अनुरूप ही बनना चाहिए इसके लिए मैं जो भी संभव होगा और भी आपका सहयोग करूंगा बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत आभार आदरणीय! आप ही नहीं आपकी कई पीढियां को समाज याद रखेगा।

अपने लिए तो सब जीते हैं लेकिन जो समाज के लिए तन मन धन का समर्पण करें और उनकी उन्नति में अपना भला एवं प्रसन्नता खोजें वही महामानव कहलाते हैं। निश्चित रूप से ही आपका दिया हुआ समर्पण समाज और इस क्षेत्र की प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा ऐसा हम सबको विश्वास है। समाज की शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ रहेंगी ।परम पिता परमेश्वर का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बना रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *